सदर अस्पताल में घायल का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : Amar ujala
स्थानीय कोतवाली कस्बे के विवेक नगर में बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने खुद को कनपटी में सटाकर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विवेक नगर मोहल्ला निवासी विनीत पालीवाल (48) पुत्र मिथलेश पालीवाल ने गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। इस मामले में परिजन आनन-फानन उसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर रिजेंसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विनीत की मौत हो गई।
यह सूचना जैसे ही घर पहुंची, चीख-पुकार मच गई। विनीत के पुत्र उत्कर्ष पालीवाल व बेटी निहारिका है। पड़ोसियों ने बताया कि विनीत काफी समय से पेट की बीमारी से परेशान था। शाम को वह अस्पताल में इलाज कराकर लौटा था। कोतवाल पीके सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कारण अभी तक पता नहीं हो सके हैं।