फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खोदी गईं सड़केंं बारिश मेंं बनीं दलदल, ऑटो फंसा

Mon, 07 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में नमामि गंगे परियोजना के तहत खोदी गईं सड़कोंं का दो साल बाद भी दुरुस्त नहीं कराया गया। बारिश मेंं यह सड़केंं दलदल बन गई हैं। इससे आवाजाही मेंं लोगोंं को भारी दिक्कत हो रही है। रविवार को मोहल्ला भैरवगंज मेंं एक ऑटो दलदल में फंस गया। जिसे निकालने में चालक और लोगोंं के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

हर घर नल योजना के तहत कस्बे मेंं पाइपलाइन डालने के लिए सीसी सड़कें खोद दी गई थीं। कार्यदायी संस्था ने दो साल बाद भी इन सड़कोंं को दुरुस्त नहीं कराया। एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कें दलदल मेंं तब्दील हो गई हैं। हालात यह हैं कि वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। आएदिन बाइक सवार इन सड़कों पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। कस्बा निवासी चंद्रशेखर तिवारी, हजारीलाल, रामकिशोर, दारा सिंह आदि का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने सड़कें खोदकर पाइपलाइन डाल दिए और कनेक्शन भी कर दिए लेकिन सड़कोंं को दुुरुस्त नहीं कराया गया। आज तक नलोंं से पानी की बूंद भी नहीं टपकी। उन्होंंने सड़कें दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था को खोदी गईं सड़कोंं की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें