फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक सप्ताह से ठप जिला अस्पताल की लिफ्ट, नहीं आए इंजीनियर

Sun, 14 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 23- जिला अस्पताल की खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल की 19 सालों से ठप लिफ्ट बीते साल शुरू हुई, लेकिन इसमें आए दिन कुछ न कुछ खराबी बनी रहती है। कभी लोड न लेना तो बिल्कुल ठप हो जाने के चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अबकी फिर से लिफ्ट खराब हो गई है, जो बीते एक सप्ताह से ठप पड़ी है। इसकी मरम्मत के लिए अभी तक इंजीनियर नहीं आ सके हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को तीसरी मंजिल तक जांचों के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


जिला पुरुष अस्पताल के भर्ती वार्ड दूसरी और पैथोलॉजी, डायलिसिस व एनआरसी वार्ड में जाने के लिए तीसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। मरीजों व तीमारदारों की समस्या को देखते हुए 19 साल बाद वर्ष 2024 में लिफ्ट का संचालन शुरू कराया गया था। इसमें करीब 20 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की गई, लेकिन मरीजों को लिफ्ट का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों को वार्ड आदि में पैदल चलकर जाना पड़ रहा है।


लिफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इसे ठीक कराए जाने के लिए पत्राचार किया है। आजकल में इंजीनियरों के आने की संभावना है। जल्द ही लिफ्ट चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसपी गुप्ता, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें