फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सपा, बसपा, भाजपा के बीएलए सक्रिय, कांग्रेस का पता नहीं

Sun, 14 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसआईआर के सर्वे में जो नाम मृतक, स्थांतरित, दो जगह नाम और अन्य कारणों के दर्ज हुए है, वह सभी हटाए जाएंगे। ऐसे नामों का पुनरीक्षण शुरू हो गया है। बीएलओ तो अपने मुताबिक देख ही रहे है, राजनीतिक दलों के बीएलए भी इस काम में जुट गए है। भाजपा, सपा व बसपा के बीएलए बृहस्पतिवार से सक्रिय है। निर्वाचन प्रशासन ने उन्हें मतदाता सूची भी सौंप दी है। कांग्रेस का अभी तक कोई पता नहीं है।
विज्ञापन


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की तारीख बढ़ गई है। पहले चार दिसंबर तक काम पूरा होना था। समय मिलने के बाद भी कांग्रेस की सक्रियता नहीं दिखाई दी। जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना ने नवंबर माह में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की सूची मांगी थी। भाजपा ने सभी 899 बूथों पर अपने बीएलए की सूची समय रहते दे दी थी। इसके बाद सपा और बसपा ने भी विलंब से ही सही सूची सौंप दी। कांग्रेस ने अभी तक सूची तैयार नहीं कर पाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार बीएलए की सूची नहीं दे पाए है। उधर जनपद की दोनों विधानसभाओं में से 839731 मतदाताओं में से 92969 मतदाताओं के नाम काटे जाने है। जो नाम हटाए जाने है उनके पुनरीक्षण के लिए बृहस्पतिवार से राजनीतिक दलों के बीएलए और निर्वाचन के बीएलओ की बैठक हुई। सूची का आदान प्रदान हुआ। भाजपा, बसपा, सपा ने पुनरीक्षण का काम शुरू भी कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार का कहना है कि सूची तैयारी की जा रही है। हम फर्जी सूची नहीं देना चाहते थे, इस वजह से लेट हुआ हूं। एक-एक वोट पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें