फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वीरान पड़ी नवीन सब्जी-फल मंडी हुई गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच करोड़ से कराया गया निर्माण, जनप्रतिनिधियों ने पूजन कर शुरू कराया व्यापार
विज्ञापन


फोटो 09 एचएएमपी 08 राठ की नवीन सब्जी मंडी में पूजन करतीं विधायक, जिपं अध्यक्ष व चेयरमैन। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

राठ। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को नवीन सब्जी मंडी में व्यापार शुरू हो गया। विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक व मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने पूजन करने के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया।
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायिका मनीषा अनुरागी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की सुविधा के लिए करीब पांच करोड़ की लागत से नवीन फल व सब्जी मंडी का निर्माण कराया है। मंडी में जो भी कमियां नजर आएंगी उन्हें दूर कराया जाएगा। मंडी के लिए तीन ओर से सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी ही सड़क निर्माण कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर वीरान पड़ी मंडी को शुरू कराया है। व्यापारियों को सुविधा होगी वहीं उरई रोड पर मंडी बंद होने से यातायात बाधित नहीं होगा। एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, मंडी सचिव राजेश कुमार, केजी अग्रवाल, राकेश मिश्रा, सुनील नगायच, काशीप्रसाद गुप्ता, अमरजीत अरोरा, जयंत खरे, अजय हिंगवासिया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें