फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सदन में गूंजी राष्ट्रीय मिलेट्स प्रसंस्करण एवं निर्यात केंद्र की मांग

Wed, 11 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो11एचएएमपी 16- सदन में मांग का प्रस्ताव रखते राज्य सभा सांसद। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने सदन में बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर में राष्ट्रीय मिलेट्स (मोटा अनाज) प्रसंस्करण एवं निर्यात केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र को कम वर्षा वाला बताते हुए किसानों के हित में मांग को पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


सदन में राज्य सभा सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड की मिट्टी और जलवायु ज्वार, बाजरा, कोदो और रागी जैसी फसलों के लिए उपयुक्त है। आधुनिक प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन सुविधाओं के अभाव में किसानों को उनकी उपज का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रस्ताव में कहा कि हमीरपुर में राष्ट्रीय मिलेट्स (मोटा अनाज) प्रसंस्करण एवं निर्यात केंद्र स्थापित होता है तो इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उपज का उचित मूल्य सीधे प्राप्त होगा। किसानों की आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने सदन में तर्क दिया कि इस पहल से देश के पिछड़े क्षेत्रों में शामिल बुंदेलखंड में रोजगार सृजन, कौशल विकास और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हमीरपुर की भौगोलिक स्थिति कानपुर और झांसी के मध्य होने के कारण माल के लाने ले जाने की भी सुविधा मिलेगी। राज्य सभा सांसद ने कृषि मंत्री से आग्रह किया गया कि हमीरपुर में इस केंद्र की स्थापना कर बुंदेलखंड के किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ निर्यात-दाता बनाने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें