फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 29 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कुछेछा पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सुमेरपुर कस्बा के चांदथोक निवासी महेश कुमार (35) पुत्र भैरम प्रसाद की भाभी संतोष देवी विकास भवन में आरईएस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। मंगलवार को महेश बिना हेलमेट लगाए बाइक से भाभी को लेने मुख्यालय से विकास भवन जा रहा था। तभी कुछेछा पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने की वजह से युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। सूचना पाकर तुरंत घायल युवक को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के डामर गांव से कस्बा आते समय बाइक सवार ससुर दामाद प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हो गए। डामर गांव निवासी शिवपाल यादव (55) अपने दामाद ज्ञानेंद्र (32) के साथ कुरारा स्थित बैंक में काम से आ रहे थे। तभी अहमदाबाद सूरत जाने वाली प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। चालक ज्ञानेंद्र हेलमेट लगाए था। जिससे उसे ज्यादा चोट नहीं आईं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें