फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, जाम

Sun, 19 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जाम लगाकर रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे युवक की बड़ागांव मोड़ के निकट ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रकों में तोड़फोड़ कर सुमेरपुर पत्योरा मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण खदान बंद कराने की मांग पर डटे रहे। बाद में डीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।  
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रेलवे में की-मैन शिवबदन पाल (40) यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर गांव आ रहा था। बड़ागांव मोड़ के पास मौरंग भरने जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

यह खबर जब गांव पहुंची तो थोड़ी देर में घटनास्थल पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और खदान जा रहे ट्रकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे ट्रक चालकों में भगदड़ मच गई। जबकि घटना करने वाला चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ करने के साथ ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। मगर ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव के समझाने बुझाने पर लोग मान गए। लेकिन शिवबदन का शव सड़क पर रखकर सुमेरपुर पत्यौरा मार्ग जाम लगा दिया। जाम लगाए लोग तत्काल खदान बंद कराने की मांग पर अड़े रहे।

घटना के बाद जैसे ही पत्योरा पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखते ही ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। पुलिस कर्मियों की सूचना के थानाध्यक्ष रामाश्रय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें