फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से बालक की मौत

Sun, 01 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के ग्राम खड़ेहीलोधन में खेलते समय छह वर्षीय बालक के नाले में डूब जाने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा है। खड़ेही लोधन में रविवार को सुबह करीब छह बजे उमाशंकर राजपूत का छह वर्षीय एकलौता पुत्र आशुतोष मकान के सामने मैदान में बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चा मैदान के पास नाले में गिरकर डूब
विज्ञापन


गया। काफी देर बाद जब परिजनों ने देखा कि आशुतोष घर पर नहीं है। तो उसकी तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों ने नाले में घुसकर उसकी खोज की। काफी देर बाद नाले के पुल के नीचे खंभों के बीच फंसा हुआ उसका शव मिला। इकलौते पुत्र की हुई इस मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उमाशंकर राजपूत के एक लड़की रेशू (10) व इकलौता पुत्र आशुतोष दो संतानें थी। उसने परिवार नियोजन के तहत नसबंदी करवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें