फोटो 04 एचएएमपी 02- रेलवे लाइन का बंद किया गया गेट संख्या 25। स्रोतः किसान
- फोटो : सांकेतिक
भरुआ सुमेरपुर। रेलवे लाइन के इंगोहटा के पास गेट संख्या 25 पर अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गेट बंद कर कार्यदायी संस्था का ठेकेदार मजदूरों सहित एक सप्ताह से लापता है। इससे गांव के किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
स्थानीय निवासी किसान अशोक मिश्र, राम अवतार साहू, राजू अनुरागी, राघवेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सज्जन तिवारी का कहना है कि यदि दो माह के अंदर गेट का निर्माण नहीं हुआ तो फसल कटाई के समय खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी होगी। उन्होंने गेट 26 का रास्ता समतल करने और गेट 25 पर हार्वेस्टर लायक ऊंचाई-चौड़ाई का गेट बनाने की मांग की है, किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी न हुईं और हीला-हवाला किया गया तो वह लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
वहीं रेलवे सहायक मंडल अधिकारी बांदा दीपक कुमार का कहना है कि गेट संख्या 26 के ऊबड़-खाबड़ रास्ते को ठीक कराते हुए गेट संख्या 25 के अंडर ब्रिज का निर्माण ठेकेदार से वार्ता कर शीघ्र शुरू कराया जाएगा।