फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने नहर काटी, फसलें जलमग्न

Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
गोहांड में नहर पटरी काटे जाने से फसलों में भरा पानी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के ठेकेदार द्वारा पोल गाड़ने के लिए काटी गई नहर पटरी ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। जलालपुर शाख में अचानक पानी आने से सिरसा मौजे में सैकड़ों बीघा में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। दाने-दाने को मोहताज किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बीती गर्मियों में राठ से सरीला 132 केवीए एचटी लाइन के टावर खडे़ करने के लिए ठेकेदार ने सिरसा मौजे में विद्युत पोल खड़े करने के लिए सपरार प्रखंड की जलालपुर शाख की पटरी को समतल कर दिया था। जिससे ट्रकों का आवागमन हो सके। नहर पटरी को समतल करने के लिए जेसीबी का प्रयोग किया गया था।

विद्युत टावर खडे़ होने के बाद सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग ने समतल की गई नहर पटरी की भराई नहीं की। बीते तीन दिन पहले नहर चालू होने के कारण मौजे की सैकड़ों बीघा में खड़ी चना, मटर, मसूर, लाही की फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसान शिवकुमार लोधी, रमाशंकर, संतोष कुमार आदि ने बताया कि उन्हाेंने सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों को जलभराव की आशंका से अवगत कराते हुए नहर को सही कराने की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे नहर में अचानक पानी आने पर उनके खेतों में खड़ी फसलें डूबकर नष्ट हो गईं। किसानों ने प्रशासन से विद्युत विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा की गई लापरवाही से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें