फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परेहटा के रपटे का इसी माह शुरू होगा निर्माण

Mon, 10 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। श्रीगायत्री तपोभूमि एवं कांशीराम कॉलोनी के मध्य कडोरन नाले में बनने वाले रपटे की स्वीकृत प्रदान हो गई है। इसके बनने से कस्बा वासियों को तपोभूमि आने-जाने में सुविधा होगी और कई किलोमीटर का चक्कर बचेगा।
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कस्बे के कडोरन नाला एवं बिरखेरा में इसी नाले में रपटा निर्माण का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा उन्होंने किसवाही एवं परहेटा में चंद्रावल नदी में रपटे का प्रस्ताव शासन को भेजे थे। इनमें किसवाही में रपटे का निर्माण पूर्ण हो गया है। वहीं, परहेटा के रपटे का निर्माण इसी माह शुरू हो जाएगा। इसके लिए 13 नवंबर को भूमि पूजन की तैयारी हो रही है। सदर विधायक ने बताया कि तपोभूमि एवं कांशीराम कॉलोनी के मध्य बनने वाला रपटा स्वीकृत हो चुका है। इसके निर्माण के लिए मार्च तक बजट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें