फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रशासन ने भूरा तालाब में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट को रोका

Mon, 12 Jan 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 26- रुरीपारा गांव स्थिति भूरा तालाब में जानकारी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। एक ओर सरकार युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। कई प्रकार के आयोजन कराकर युवाओं को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन रोकने का काम कर रही है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के रुरीपारा गांव स्थिति भूरा तालाब में ग्रामीणों के सहयोग से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक शिवम सिंह, इंद्रजीत सिंह, बालेंद्र सिंह, हजारी सिंह, नटवर सिंह आदि लोगों ने बताया कि टूर्नामेंट के प्रचार के लिए छपवाए गए पम्फलेट में ग्राम प्रधान का नाम नहीं लिखा है और उन्हें मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया है। इसी खुन्नस में ग्राम प्रधान ने पुलिस बुलाकर टूर्नामेंट रुकवा दिया है।

टूर्नामेंट का आयोजन बीते शनिवार से शुरू हुआ था, जो पूरे 15 दिनों तक चलना था। मैच शांतिपूर्वक चल रहा था, तभी पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे और आयोजकों से तुरंत क्रिकेट मैच बंद करने को कहा। ग्राम प्रधान धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के कोई भी राजस्व के तालाब में कोई भी आयोजन नहीं करा सकता है। यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट आयोजकों व ग्राम प्रधान के बीच पूर्व का तनाव भी है। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बीते शनिवार को आयोजक लोग आए थे, लेकिन बिना परमिशन के ही राजस्व विभाग के तालाब में टूर्नामेंट का आयोजन शुरू करा दिया गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट रोका गया है। - करनवीर सिंह, एसडीएम मौदहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें