फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित युवती को दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। जमानत पर जेल से छूटकर आया दुष्कर्म का आरोपी युवती को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। युवती ने अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के महेश कोरी पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महेश को जेल भेजा था। इस समय वह जमानत पर बाहर है। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद उसे परेशान कर रहा है। उनके मोबाइल फोन पर गंदे-गंदे एसएमएस, फोटो व अश्लील वीडियो भेज रहा है।
युवती ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। आरोपी युवक शादी न होने देने की धमकी देता है। फोटो व वीडियो भेजकर रिश्ता खत्म कराने की धमकी देता है। विरोध करने पर उन्हें व परिवार को जानमाल की धमकी देता है। युवती ने बताया कि कोतवाली में व सीओ को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें