पीएम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। झांसी से बुधवार को रेलवे की परीक्षा देकर वापस बिवांर कस्बा लौट रहे बाइक सवार युवक को जालौन के कदौरा थाना के बिरखेरा के निकट फोरलेन पर एक अज्ञात लोडर ने टक्कर मार दी। उसे ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। बिवांर कस्बा निवासी अजीत पुत्र पप्पू (25) बुधवार को झांसी से रेलवे की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। करीब शाम पांच बजे कदौरा थाना क्षेत्र के बिरखेरा गांव के निकट फोरलेन पर एक अज्ञात लोडर ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। चाचा मलखान ने बताया कि अजीत पढ़ने में बहुत तेज था। वह कानपुर से बीटेक की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।