फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विमानों पर सवार ठाकुर, छोटे चौपरा में किया जलविहार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। श्री मेला जलविहार समिति के तत्वाधान में एक पखवारे तक चले जलविहार महोत्सव का बुधवार रात विमान शोभा यात्रा के साथ समापन हो गया। बृहस्पतिवार को जलविहार परिसर में विशाल भंडारा हुआ।
विज्ञापन

जलविहार महोत्सव में 8 से 14 सितंबर तक श्रीमदभागवत कथा व 15 से 23 सितंबर तक राम कथा का आयोजन हुआ। मंगलवार को गणेश जी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई थी। बुधवार रात विमान यात्रा निकली। नगर केे सभी मंदिरों के विमान शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में भगवान का जलविहार कराया गया। जलविहार मंदिर पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ। बृहस्पतिवार को जलविहार मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन हुआ। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री मेला जल विहार समिति के अध्यक्ष केजी अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, डॉ. राम गोपाल गुप्ता, मुख्य यजमान भागवती देवी, नीलम अवधेश जड़िया, रमेश सर्राफ, रविंद्र अग्रवाल, संतोष परिहार, काशी प्रसाद गुप्ता, पंकज सोनी, मनोज सोनी, गिरीश अग्रवाल, राजू सोनी, बारे लाल गुप्ता, प्रदीप सोनी, श्याम करन, राकेश मिश्रा, शिव शरण सोनी, अल्लू अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें