फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मां-बाप की डांट से नाराज किशोर घर से भागा, कानपुर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से गया किशोर रविवार को कानपुर में सुरक्षित मिल गया। किशोर के मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने किशोर से पूछताछ के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव निवासी राकेश का बेटा ब्रजेश (17) शुक्रवार की शाम अचानक घर से चला गया था। देर रात तक उसके वापस न आने पर परिजन ने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दो दिन तक तलाश के बाद शनिवार को पिता राकेश ने थाना जलालपुर पहुंचकर पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाने से घर पहुंचते ही राकेश के पास ब्रजेश का फोन आया। उसने बताया कि वह कानपुर में है और फिलहाल घर नहीं आएगा। जानकारी मिलने पर परिजन कानपुर पहुंचे और रविवार को ब्रजेश को लेकर थाना जलालपुर पहुंचे। इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पूछताछ में किशोर ने पढ़ाई में कमजोर होने के कारण मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें