फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नकदी और जेवर लेकर किशोरी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर लापता हो गई। किशोरी की मां ने गांव के ही दो युवकों और एक महिला पर उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


आरोप है कि दो बार शिकायती पत्र देने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। महिला ने बताया कि बेटी 18 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे घर से 55 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर चली गई। मां का आरोप है कि उसने हल्का इंचार्ज को 19 अक्तूबर और 26 अक्तूबर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन उसे टरका दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें