फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बहन की शादी का लहंगा लौटाने गई किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। शादी के दूसरे दिन बहन की शादी का लहंगा वापस करने गई किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि 20 अप्रैल को बड़ी बेटी की शादी थी। शादी के अगले दिन मंगलवार को नाबालिग छोटी पुत्री लहंगा वापस करने बाजार गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। बताया कि देर शाम वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने कुलपहाड़ थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक पर बेटी को अपहरण करने का आरोप लगाया है। मुस्करा थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें