हमीरपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाल विवाह की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने समय रहते कार्रवाई कर बाल विवाह रुकवा दिया।
राहुल यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन से शिखा सोनी एवं संजय , बाल संरक्षण इकाई से दीप्ति अग्निहोत्री की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रस्में शुरू होने वाली थीं। टीम ने वर-वधू की आयु संबंधी अभिलेखों की जांच की। जांच में वधू के बालिग न होने की पुष्टि होने पर विवाह तत्काल रुकवा दिया गया। परिजनों से पूछताछ की गई और किशोरी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने किशोरी की काउंसिलिंग कराने के बाद अपने आदेश पर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।समिति के निर्देशानुसार मामले में आगे की विधिक एवं संरक्षणात्मक कार्रवाई की जा रही है।