फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों ने की मानदेय दिलाने की मांग

Wed, 07 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण राज मंदिर इंटर कालेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय न मिलने पर उन्होंने तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


श्रीकृष्णराज मंदिर इंटर कालेज छानी बुजुर्ग के अंशकालीन अध्यापकाें व कर्मचारियों ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष बचान प्रसाद द्वारा अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर का मानदेय नहीं दिया गया है।

जबकि उन लोगों ने इस संदर्भ में 17 दिसंबर को डीआईओएस को ज्ञापन भी दिया था।

 ज्ञापन देते समय सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह यादव, भूरेलाल, राकेश सिंह सेंगर, पुष्पेंद्र सिंह, अरुण, रामपाल, पंकज, बीरेंद्र, निशादेवी, अनुराधा सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें