फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों का तहसील में हंगामा

Wed, 07 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा पार्किंग शुल्क के नाम पर ई रिक्शा चालकों से दस रुपये वसूले जाने के विरोध में  मंगलवार को ई रिक्शा चालकों ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया। ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष मुख्तार और उपाध्यक्ष आशीष निगम ने एसडीएम से अवैध वसूली रोकने की मांग की।
विज्ञापन


 सैकड़ों ई रिक्शा चालक मंगलवार दोपहर रिक्शा लेकर तहसील परिसर पहुंचे। यूनियन के अध्यक्ष मुख्तार ने कहा कि पालिका द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर 330 रुपये वार्षिक शुल्क जमा कराया गया है।

 अब पार्किंग के नाम पर ठेकेदार रिक्शा चालकों से जबरन दस-दस रुपये वसूल रहे हैं। पार्किंग अड्डा के ठेकेदार ई रिक्शा चालकों को धमकी भी दे रहे हैं।

उन्होंने ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।

मौके पर जय प्रकाश, रामकुमार, धीरेंद्र, दिनेश, हरीशरण, महेश सैनी, परमलाल, सोनू महाराज, मोनू नंदा, रसीद खान, रिंकू सोनी, फतेहखान, मनमोहन, पीरमुहम्मद, जीतेंद्र सुनील कुमार, धर्मपाल, रोहित कुमार, मनोहर, मुन्ना लाल, दद्दू प्रसाद, नंदकिशोर, श्रीपत, करन, सूरज, चंद्रप्रकाश आदि ई रिक्शा चालक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें