फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का महासंघ गठित

Thu, 19 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने महासंघ का गठन किया है। नवमनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ बुधवार को निर्णय लिया गया कि पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि टेट अनिवार्यता के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए भारत सरकार, नेता प्रतिपक्ष व सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए शिक्षक की पाती के तहत पोस्टकार्ड महाअभियान चलाया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि यह कानून जबरन थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

महासंघ में रामकुमार पाल को जिला संयुक्त टेट संघर्ष संघ का कार्यकारी अध्यक्ष और कमल किशोर को जिला महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम में यूटा अध्यक्ष अरुण प्रजापति, अटेवा अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, शिक्षामित्र संगठन अध्यक्ष रवींद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सत्येंद्र साहू, प्राथमिक संघ महिला मोर्चा की सुभद्रा सचान, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के बाबूराम चक्रवर्ती और एससी/एसटी शिक्षक संघ के राजेश पथिक शामिल हैं।
इसके अलावा अरविंद यादव को जिला कोषाध्यक्ष, नीलम सचान, कमल किशोर, श्रीराम यादव, राजेंद्र सविता व कमलेश श्रीवास को जिला उपाध्यक्ष, नीरज सचान को संयुक्त मंत्री, जितेंद्र अनुरागी को उपमंत्री, जयप्रकाश को संगठन मंत्री, राममिलन सिंह को प्रचार मंत्री तथा किरण पाठक व धनीराम कुशवाहा को जिला संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें