राठ- हमीरपुर मार्ग में खड़ेही लोधन गेट के पास बोलेरो चालक ने बाजार से लौट रहे बाइक सवार टीचर को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
चिल्ली निवासी सत्यदेव त्रिपाठी परिषदीय विद्यालय महेरा में सहायक अध्यापक थे। वह रविवार दोपहर कस्बे में घरेलू सामान खरीदने आए थे। जल्दबाजी के चक्कर में वह बिना हेलमेट लगाए चले गए। देर शाम गांव लौटते समय खड़ेही गेट के पास बोलेरो ने अध्यापक को टक्कर मार दी।
जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। इलाज के दौरान रविवार रात कानपुर में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घटना से अध्यापकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने शोकसभा आयोजित की।