मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की बेटी ने बिहार न्यायिक सेवा (जज) परीक्षा उत्तीर्ण की है। मोहल्ला हुसैनगंज निवासी वहीद अहमद लखनऊ विजिलेंस में एसआई हैं।
उनकी पुत्री ताजीन विंते वहीद ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत आयोजित 32वीं न्यायिक (जज) सेवा परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त किया है। ताजीन विंते वहीद ने बीते माह पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
अब वह बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बन गई हैं। ताजीन विंते वहीद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट एवं बीए-एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ताजीन विंते वहीद ने बताया की मां स्वर्गीय हिना कौशर का सपना था कि वह जज बनें। (संवाद)