फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दलदल ने छीना समय, रास्ते में शिशु की थमीं सांसें

Thu, 05 Feb 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी10- परसदवा डेरा को जाने वाला दलदली रास्ता। ग्रामीण
विज्ञापन
हमीरपुर। परसदवा डेरे के टूटे-फूटे दलदल भरे रास्ते से निकलने में देरी हो गई। बैलगाड़ी से सीएचसी पहुंचने से पहले ही एक माह से शिशु की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को रास्ते में ही इसी डेरे की एक गर्भवती का प्रसव हो गया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। इधर, ग्रामीणों में वादे के बावजूद सड़क नहीं बनने से प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

डेरा निवासी राजेंद्र ने बताया कि दो फरवरी को मनीषा पत्नी लालाराम के एक माह के नवजात पुत्र की तबीयत बिगड़ी गई। दोपहर 12:30 बजे शिशु को बैलगाड़ी से लेकर घर से निकले। नौ किलोमीटर दूर सिसोलर सीएचसी पांच बजे पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया। समय पर अस्पताल पहुंच जाते तो जान बच जाती।
डेरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि छोटी बहू रेनू पत्नी हरीराम को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। सुबह बारिश होने से कच्चा रास्ता एक बार फिर दलदल बन गया। दर्द बढ़ा तो तो शाम को छह बजे कृष्ण कुमार अपनी बहू और पत्नी को बैलगाड़ी में बैठाकर मौदहा सीएचसी की ओर चले। इसी दौरान रास्ता खराब होने के चलते शाम लगभग 6:30 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव हो गया। परिजन नवजात को लेकर रास्ते ही घर वापस आ गए। देर शाम प्रसव की सूचना पर आशा रेनू के घर पहुंची और जरूरी मदद दी।
विज्ञापन



-






रास्ता ठीक होता तो नवजात की बच जाती जान

डेरा निवासी मनकी पाल, संपत निषाद, दनकू निषाद, रामऔतार, रामकुमार पाल, विशाल आदि ने बताया कि पक्की सड़क होती तो समय पर अस्पताल पहुंचकर बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। प्रशासन की मंशा व हीलाहवाली से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया तो फिर से आंदोलन करेंगे।





परसदवा डेरे का कच्चा मार्ग दे रहा दर्द



हमीरपुर। परसदवा डेरे में क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत की ओर से सड़क निर्माण वर्षों बाद भी लंबित है। इस रास्ते पर हर बार कोई न कोई मरीज अथवा प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती को खराब सड़क का दंश झेलना पड़ा है। तीन माह पहले ही एक गर्भवती को डेरा तक एंबुलेंस न पहुंच पाने के कारण परिजन बैलगाड़ी से लेकर जिला अस्पताल आए थे। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने धरना देकर पक्की सड़क की मांग की और अनशन भी शुरू किया। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने सड़क बनवाने का भरोसा दिलाया और आंदोलन समाप्त हुआ। देखने को तो काम शुरू हुआ लेकिन धीमा इतना कि यह वादा भी झूठा साबित हो रहा है। वहीं सड़क की समस्या ग्रामीणों के लिए आफत बनी हुई है।

फोटो 04 एचएएमपी10- परसदवा डेरा को जाने वाला दलदली रास्ता। ग्रामीण

फोटो 04 एचएएमपी10- परसदवा डेरा को जाने वाला दलदली रास्ता। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें