हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में दो वर्षों के बाद अखंड परमधाम संस्था ठडेश्वरी आश्रम में पधारे श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्टी महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने कहा प्रस्तावित राम मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा। ऐसा मॉडल तैयार कराकर निर्माण की नींव रखी गई है।
लोगों को राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर योगदान करना चाहिए। ताकि भव्य मंदिर के निर्माण में धन की कमी आड़े न आ सके। उन्होंने देश में धार्मिक स्थलों के साथ तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा यह ठीक नहीं है। इसके लिए सरकारों को ठोस इंतजाम करना चाहिए।