हमीरपुर। तीन दिवसीय भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वह महान जगनायक थे।
ऊँ हरिहर स्नाकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजन की प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए। इसी के तहत भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रक्षादिन कर्णधार महाविद्यालय के प्रवक्ता बादशाह सिंह ने सरदार पटेल की जीवनी से अवगत कराया। छात्रा स्वाति ने अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की नेहा, नंदिनी, स्वाति, श्रवण कुमार, आशिष, पुनीत सिंह आदि ने भाग लिया। प्रवक्ता डॉ. अमित नामदेव, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रशीदा खातून, डॉ. सीमा, डॉ. सूरज, अजीत सिंह, अनुज सिंह व त्रिभुवन देव कार्यक्रम में मौजूद रहे।