फोटो 29 एचएएमपी 27= सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस एवं चोरों द्वारा खराब की गई दीवार। स्त्रोत: संवाद।
मौदहा। एक गांव में अपनी प्रेमिका से अंतिम बार मिलने पहुंचे रवि की युवती के परिजनों ने पीट कर हत्या कर दी। दोनों पहले भी घर से कई दिन तक लापता रहे पकड़े जाने पर परिजनों ने युवती की शादी दो नवंबर को तय कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 वर्ष पूर्व रवि के पिता उमाशंकर बांदा जनपद के पैलानी में रहने लगे। दोनों परिवारों में पारिवारिक रिश्ते हो गए थे। इसी बीच गांव आने-जाने में युवती व रवि के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों घर से कई दिन के लिए चले गएथे। इस पर परिजनों ने युवती के मिलने के बाद उसकी शादी कहीं और तय कर दी। दो नवंबर को उसकी शादी होनी है। इसकी जानकारी लगने पर रवि उससे अंतिम बार मिलने उसके घर पहुंचा। वहां उसे युवती के परिजनाें ने पकड़ लिया और जमकर पीटा।
खुद को बचाने के लिए जूझता रहा रवि
- घटना में युवती का चाचा चाकू लगने से घायल हो गया। वहीं, युवती के बाबा की बांह में भी रवि ने काट लिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पकड़े जाने पर खुद को बचाने के लिए रवि ने खासे प्रयास किए। न केवल उसने लोगों से हाथापाई की बल्कि बचने को चीखा चिल्लाया भी, लेकिन उसे बचाने के बजाय लोगों ने पहुंचकर उसे पीटा और पानी मांगने पर पानी भी नहीं दिया।
चाचा व भतीजी कानपुर रेफर
- घटना के बाद युवती ने ब्लेड से खुद के गले को दो जगह से रेता व बाएं हाथ की नस काट ली। उसे मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। वहां से युवती को व चाकू लगने से घायल चाचा को कानपुर रेफर किया गया है।
फोटो 29 एचएएमपी 27= सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस एवं चोरों द्वारा खराब की गई दीवार। स्त्रोत: संवाद।