फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छात्रा नेहा बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका, परखी शिक्षण व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 34- एक दिन की प्रधानाचार्या बनी नेहा ने परखी शिक्षण व्यवस्था। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा नेहा अनुरागी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की कुर्सी संभालते ही नेहा ने सबसे पहले शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति जांची। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाध्यापक के दायित्वों को समझने में उन्होंने विशेष रुचि दिखाई। इस पहल से अन्य छात्रों में भी उत्साह देखा गया। प्रधानाचार्य रामप्रकाश पथिक और बालिका शिक्षा सुगमकर्ता रामकृपाल प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इस माैके पर शिक्षक ब्रजेश, राकेश, रोहित, लवलेश, विष्णु समेत विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें