फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से छात्र घायल

Mon, 02 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर थानाक्षेत्र के रतौली गांव में एक युवक तमंचे में गोली भर रहा था। इस बीच फायर होने से गोली एक छात्र को लग गई। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रतौली गांव निवासी जलालुददीन ने बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र साजिद गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता है। सोमवार को स्कूल की छुटटी होने के बाद करीब साढ़े तीन बजे वह घर आ रहा था।

 रास्ते में बिगहना गांव निवासी यासिर तमंचे में गोली भर रहा था। इस बीच अचानक फायर होने से साजिद की जांघ में गोली लग गई। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें