फोटो 16- एचएएमपी-12 मृतक छात्र की फाइल फोटो- स्रोत परिजन।
फोटो 16- एचएएमपी-13 जिला अस्पताल में मौत की खबर सुनकर बिलखते परिजन। संवाद
-बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, सिर में आई चोटें
- दसवीं का छात्र था, साथी के साथ परीक्षा केंद्र देखने गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिवांर(हमीरपुर)। कस्बा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सोमवार सुबह को तेज रफ्तार दो बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मृतक 10वीं का छात्र था।
मुस्करा के इमिलिहा गांव निवासी ह्रदेश कुमार (15) पुत्र बृजेश यादव साथी शिवम (16) पुत्र शिवकुमार के साथ सोमवार सुबह को उमरी गांव में बोर्ड परीक्षा केंद्र देखने के लिए बाइक से निकला था। लौटते समय बाइक सवार जैसे ही बिवांर बाजार स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में छात्र ह्रदेश यादव व भंडारा खाकर लौट रहे दूसरी बाइक पर सवार आशीष सिंह (18) पुत्र शेर सिंह व अजय वर्मा (18) पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी बिंवार समेत तीन घायल हो गये। इलाज के दौरान ह्रदेश की सांसें थम गईं। मृतक के साथी शिवम ने बताया कि ह्रदेश और वह दोनों इमिलिहा कस्बा स्थित पंडित दीन दयाल इंटर काॅलेज में दसवीं के छात्र हैं। उमरी गांव स्थित शाश्वत शांति इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा सेंटर है। थानाप्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।