फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी बकरीद की नमाज

Tue, 13 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
जायदा लेते अ‌‌धिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कालपी रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे व सूफीगंज खालेपुरा स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। राठ प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। बकरीद को लेकर सोमवार की शाम डीएम, एसपी और एसडीएम ने कुर्रा रोड स्थित ईदगाह का मुआयना किया। एसडीएम ने ईदगाह पहुंच कर वहां की साफ सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन


यहां कमेटी के सदस्यों ने बताया कि ईदगाह में नमाज की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं कस्बे की फरसौलियाना की मस्जिद, नूरानी मस्जिद, जुलेहटी की मस्जिद, पठनऊ की मस्जिद, मंसूरी मस्जिद, गाडे वाली मस्जिद, जुगियाना, मुल्लाने की मस्जिद, जामा मस्जिद, कोटबाजार स्थित मखदूम शाह बाबा सहित करीब 15 मस्जिदों में नमाज अदा की जायेगी। वहीं, एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को कस्बे की सभी मस्जिदों के बाहर साफ सफाई के कडे़ निर्देश दिए। कोतवाल एचडी सिंह ने बताया कि ईदगाह में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को मनाए जाने बकरीद पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बकरीद की नमाज के  बाद लगातार तीन दिन तक कुर्बानियों का दौर चलेगा। नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जिसका निरीक्षण सोमवार को एसडीएम किशोर गुप्ता, सीओ उमरदराज खां व कोतवाल घनश्याम पांडेय ने किया। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रतिनिधि बाल्मीकि गोस्वामी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने पशुपालकों से कहा कि नमाज के दौरान गंदे जानवरों को बाड़ों में बंद रखें।
विज्ञापन


सरीला प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे की शाही मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज मंगलवार की सुबह 8:30 बजे पढ़ाई जाएगी। नमाज हाफिज मुहम्मद नईम अदा कराएंगे। बकरीद को देखते हुए नगर पंचायत ने कस्बे की मुख्य सड़कों व मस्जिद के  आसपास सफाई व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें