फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान निलंबन पर लगाया लूट का आरोप

Thu, 27 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बीते मंगलवार की शाम मसगांव के पास हुई लूट की घटना को मुस्करा पुलिस ने जांच में झूठा पाया है। पुलिस ने बताया कि राशन की दुकान निलंबित होने से नाराज कोटेदार ने विरोधियों को फंसाने के लिए लूट का नाटक रचा था।
विज्ञापन


न्यूरिया गांव की कोटेदार पूनम व उसके भाई रोहित तथा मनोज पुत्रगण देवकरन अपने कोटे का तेल उठाने बीते मंगलवार को मुस्करा गए थे। देर शाम इंतजार करने के बावजूद तेल की उठान नहीं हो सका। वहां के डीलर ने तेल के जमा 40 हजार रुपये वापस कर दिए। महिला कोटेदार तो किसी वाहन से शाम को ही घर वापस आ गई। लेकिन उसके दोनों भाई को देर शाम लौटते समय मसगांव के निकट मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने लूट लिया। पीड़ितों ने बताया था कि दो बाइकोेें में सवार चार युवकों ने ट्रैक्टर रोका मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों ने उनके तेल के 40 हजार रुपये व अलग पड़े दस हजार रुपये छीन लिए। बुधवार को पीड़ितों ने मुस्करा थाने में इस घटना की तहरीर दी। मुस्करा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर में जिन पर आरोप लगाया गया है। उन युवकों से पूछताछ की गई है। जहां युवकों ने बताया कि राशन की दुकान मंगलवार को ही निलंबित हुई है। उन्हीं लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई से नाराज कोटेदार ने उन लोगों को फंसाने के  लिए लूट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद युवकों को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें