फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्वंय सहायता समूह को मिले 9.72 करोड़ रुपये

विज्ञापन
एनआईसी में वीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व समूह की महिलाएं। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए नौ करोड़ सात लाख रुपये जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त कमलेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा समूह स्टार्टअप में 17 लाख 49 हजार, ग्राम संगठन स्टार्टप को एक करोड़ 21 लाख 50 हजार, रिवाल्विंग फंड के लिए 70 लाख 35 हजार रुपये, सीआईएफ को 5 करोड़ 18 लाख 10 हजार, जोखिम निवारण निधि को 82 लाख 80 हजार रुपये दिए हैं। बताया कि आजीविका फंड में 16 लाख, प्रेरणा एग्रीकल्चर टूल बैंक में 28 लाख, प्रोड्यूशर ग्रुप में छह लाख, इंश्योरेंस सपोर्ट फंड को 12 लाख व संकुल स्तरीय संगठन के स्टार्टअप को 35 लाख रुपये की धनराशि दी गई। इस मौके पर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, जिला मिशन प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें