राठ सीएचसी में आक्सीजन कंस्ट्रेटर का लोकार्पण करते तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। गंभीर रूप से बीमार लोगों को ऑक्सीजन देने के लिए सृजन संस्था ने सीएचसी को पांच आक्सीजन कन्संट्रेटर दान किए हैं। मुख्य अतिथि तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की।
संस्था के अनुराग मालवीय ने कहा कि गिव इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से राठ सीएचसी में पांच कन्संट्रेटर दिए हैं। अभी तक जिले के विभिन्न अस्पतालों को 25 कन्संट्रेटर दिए जा चुके हैं। जिले में 55 आक्सीजन कन्संट्रेटर और लगवाए जाएंगे। संस्था के कंट्री हेड विनय गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण में आक्सीजन की महत्ता समझ आई है।
आक्सीजन की कमी से अनेक लोगों ने अपनों को खो दिया है। जनहानि से संस्था आहत है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी साहू, शिवांक, बृजेश द्विवेदी, रामेंद्र शुक्ला, प्रशांत चौरसिया, हरिशरण मिश्रा भी मौजूद रहे।