सरीला। कस्बे में स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा अंतरराज्यीय क्रिकेट चैलेंज कप के फाइनल मैच का शुभारंभ एसडीएम व तहसीलदार ने मैच खेल कर किया। फाइनल मैच झांसी और छतरपुर के बीच खेला गया। इसमें झांसी की टीम ने 29 रन से मैच जीत लिया।
गुरुवार को सरीला कस्बे के स्व.महिपाल सिंह क्रीड़ा स्थल में चल रहे स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 32वां अंतरराज्यीय क्रिकेट चैलेंज कप के फाइनल मैच का उद्घाटन एसडीएम खालिद अंजुम ने बैटिंग कर की और तहसीलदार श्याम सुंदर शुक्ला ने गेंद फेंक कर शुभारंभ किया। फाइनल मैच में झांसी और छतरपुर के बीच खेला गया। छतरपुर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। झांसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर, 3 गेंदों में 156 रन बनाए। जवाब में उतरी छतरपुर की टीम ने 18 ओवर में 127 रन बना सकी और आल आउट हो गई। झांसी टीम ने 29 रन से मैच जीत लिया। छतरपुर टीम के शुभम शर्मा ने 64 रन और 8 विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज दी गई। ओमसांई ने 17 गेंदों में 35 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम कर लिया।