मौदहा/गहरौली। गुसियारी गांव में हो रहे जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन हमीरपुर व बांदा के बीच मैच हुआ। जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीरपुर की टीम ने 16 ओवर में 181 रन बनाए। जिसमें हमीरपुर की तरफ से लारा ने 20 गेदों में 52 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी बांदा की टीम 95 रन ही बना सकी और हमीरपुर ने 87 रन से मैच जीत लिया। लारा ने 3 विकेट भी लिए, जिसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को राठ व सहारा मौदहा के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर सरदार खान, आमिर जमाल सीआरपीएफ, इरशाद खान, लाला ठाकुर, अली, आमिर, कुलदीप यादव, इरशाद खान, सुनील सहित भारी संख्या में लोग दर्शक मौजूद रहे।
गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में चल रहे आनंद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट मेमोरियल कप प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच में खड़ेही लोधन व इंगोहटा के बीच खेला गया। जिसमें खड़ेही लोधन 7 रनों से विजयी रही। खड़ेही लोधन टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 83 रन बनाए। जवाब में इंगोहटा 11 ओवरों में 76 रन बनाकर सिमट गई। दूसरे मैच में चरखारी ने उरई टीम को 4 विकेट से हराया। उरई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 72 रनों के स्कोर रखा। जवाब में चरखारी ने 11 ओवरों में 6 विकेट खोकर 73 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया।