फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से जूझ रहे पठानपुरा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। टूटी सड़क व जलभराव की समस्या से जूझ रहे दर्जनों परिवारों की कोई सुध नहीं ले रहा है। परेशान लोगों ने तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। पठानपुरा निवासी मोहम्मद तौफीक, मान कुंवर, कमरुद्दीन, ओमप्रकाश, गोपी, मदारी, रजनी, रेखा, शहनाज आदि ने बताया कि मोहल्ले में डॉ. रामपाल के यहां से हबीब चच्चा के मकान तक पानी का निकास नहीं है। सड़क टूटी होने से पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। जिससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। वार्ड सभासद व अधिशासी अधिकारी से भी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में सड़क व नाली निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें