फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 35 कुश्तियां हुई, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। कस्बे में रविवार को दो दिवसीय दंगल शुरू हुआ। दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन जितेंद्र राजपूत ने किया। पहले दिन 35 कुश्तियां हुईं। इस दौरान नामी पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेच दिखाए।
विज्ञापन

दंगल की सबसे रोचक कुश्ती में मथुरा के विश्वजीत ने पंजाब के प्रताप पहलवान को कड़े मुकाबले में हराकर विजय हासिल की। दिव्यांग पहलवान अनिल (मसगवां) ने अनिल (हरियाणा) को हराया। धर्मेंद्र (अकौना) ने मुकेश (बनारस) को चित किया। रोहित (मेरठ) को राममोहन (कुंठौदा जालौन) ने बड़ी मशक्कत के बाद हराया।
दंगल में चार महिला पहलवानों ने भी अपने हुनर दिखाए। इसमें शिवानी (कानपुर) ने रोशनी (इलाहाबाद) को और खुशी (दिल्ली) ने अंजली (हाथरस) को हराया। वहीं, अंकित (झांसी), शिवकुमार (सधारा), बालमुकुंद (झांसी) व जग्गा (पंजाब) की कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। अन्य मुकाबलों में पहलवान राजा (एटा), रवि (कुंठौंदा), सत्येंद्र (टिकौली) आदि ने जीत हासिल की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शंकर सिंह, जखेड़ी के प्रधान जगत, हरेंद्र सिंह व करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें