हमीरपुर। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 35 स्वास्थ्य केंद्रों में लगे आरोग्य मेलों में कुल 610 पुरुष, 523 महिलाएं एवं 245 बच्चों सहित 1378 लोगों का निशुल्क उपचार किया गया। सभी को स्वास्थ्य पोषण आदि से संबंधित सलाह एवं परामर्श प्रदान किया गया।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 44 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। वहीं कोविड हेल्प डेस्क में आए 1219 में से 359 का एंटीजन टेस्ट किए गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। मेले में आईसीडीएस विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया।