फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसमरा के पहलवान हुकुम ने जीती शील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। केन नदी के बीहड़ में बसे भुलसी गांव में रविवार को दो दिवसीय दंगल व मेला का शुभारंभ हुआ। दंगल में जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

पहली कुश्ती हुकुम कुसमरा व टेढ़ा के बीरेंद्र के बीच हुई। कुश्ती में कुसमरा के पहलवान ने शील्ड हासिल की। वहीं पलरा के शिवविलास व मुंगुस के नंदू, कानपुर के राजा व भुलसी के शनी की कुश्तियां बराबरी पर छूटी।
इसके अलावा बांदा, हमीरपुर व फतेहपुर के पहलवानों की कुश्तियों ने भी दंगल में रोमांच भर दिया। दंगल में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान लल्लूराम, क्षेत्र पंचायत सदस्य लम्बर यादव, बलबीर सिंह चौहान, अनुज सिंह, समरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें