फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 12 कुश्तियां हुईं, पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। गांव इमिलिया में दंगल के दूसरे दिन करीब एक दर्जन कुश्तियां हुईं। महिला पहलवानों ने भी दांवपेंच दिखा दर्शकों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी राजा पांडे ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराई।
विज्ञापन

पहली कुश्ती अयोध्या के बजरंगी व कानपुर के शिवांश के बीच हुई। जिसमें अयोध्या के पहलवान ने कानपुर को हराकर 11 हजार का पुरस्कार जीता। वहीं मुजफ्फरनगर के रमेश ने चित्रकूट के दिनेश को पटकनी देकर 2100 रुपये जीते।
हरियाणा के देवेंद्र ने छतरपुर के अर्जुन को पटकनी दे 5100 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। कन्नौज के रमेश ने पानीपत के हार्दिक को पछाड़कर 5100 का पुरस्कार जीता। वहीं महिला पहलवानों में बनारस की रश्मि ने लखनऊ की पूजा को चित करके 11 हजार का पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि आधा दर्जन कुश्तियां बराबर पर छूटीं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह राजपूत ने 1001 रुपये देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें