कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जिले में होने वाली खाट सभा व रोड शो का कार्यक्रम में अभी संशय बना हुआ है। इससे कार्यकर्ता संभावित कार्यक्रम की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। एक दो दिन के भीतर जिले में पहुंच रही एसपीजी के निरीक्षण के बाद ही कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी इन दिनों जगह-जगह खाट सभा व रोड शो कर रहे हैं। बुंदेलखंड दौरे में हमीरपुर शामिल हैं कि नहीं इस बात कोई कार्यकर्ता सही से नहीं बता पा रहा है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जिले में दो विधानसभाएं हैं। इसके लिए उन्होंने 10 प्वांइट हाईकमान को दिए हैं। मगर अभी तक हाईकमान ने न तो स्थान तय किया है और न तिथियों की घोषणा की गई है। इससे यहां के कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति है।
उन्होंने संभावना जताई कि बुधवार को या गुरुवार को एसपीजी की टीम जिले में पहुंच रही ह,ै जो गोपनीय तरीके से जांच करेगी। बाद में एसपीजी द्वारा ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।