फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बुंदेलखंड से जुड़ा है सोफिया कुरैशी का नाता...

विज्ञापन
वर्ष 2018 में अशरफ की बेटी फरहीन की शादी समारोह केे दौरान कार्यक्रम में शामिल सोफिया के माता पि - फोटो : वर्ष 2018 में अशरफ की बेटी फरहीन की शादी समारोह केे दौरान कार्यक्रम में शामिल सोफिया के माता पिता। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया भर में चर्चा में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी का बुंदेलखंड से गहरा नाता है। जनपद हमीरपुर में उनकी मौसी रहती हैं। वह कर्नल सोफिया कुरैशी को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं। सोफिया के मौसेरे भाई अशरफ का कहना है कि पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देना चाहिए, ताकि दोबारा वह ऐसी हिमाकत न कर सके।
विज्ञापन




शहर के किंगरोड में जन्नतुन खातून (85) के बेटे मोहम्मद अशरफ की कपड़े की दुकान है। इसी मकान की ऊपरी मंजिल में सोफिया की खाला (मौसी) जन्नतुन अपने बेटे व बहू रहनुमा शेख के साथ रहती हैं। वह बताती हैं कि सोफिया की मां हलीमा उससे काफी छोटी है। बहन हलीमा के जुड़वां बेटियां हुई थीं। एक का नाम सोफिया और दूसरी का नाम सायना रखा। दोनों को उन्होंने अपनी गोद में खिलाया है। कहा कि सोफिया पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार थी। उनकेे पिता ताज मोहम्मद भी सेना में थे। इसलिए उसकी ललक बचपन से ही फौज में जाने की थी।
जन्नतुन खातून कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी देख भावुक हो गईं । उन्होंने कहा कि बार-बार एयर स्ट्राइक से अच्छा है कि एक ही बार में पाकिस्तान को मिटा दिया जाए। बताया कि अशरफ की बेटी फरहीन की शादी 2018 में जहानाबाद निवासी शाहिद के साथ हुई है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोफिया के माता-पिता आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुराना एलबम देखते मिले अशरफ के बेटा बेटी

- सोफिया की तारीफ कर आज हर हिंदुस्तानी गर्व महसूस हो रहा है। शुक्रवार दोपहर में अशरफ के बेटा अरशद व आरसी शादी का पुराना एलबम को देखते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें