फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दिन में लू से कुछ राहत, रात को उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 36- कानपुर-सागर हाईवे पर दाेपहर एक बजे पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कई दिन से पड़ रही गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 42.2 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन में लू से कुछ राहत मिली। वहीं रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर 29.2 डिग्री सेल्सियस हो गया जिससे उसम भरी गर्मी से परेशानी हुई।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिनों से जिले में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था। बुधवार को दिन का पारा 45.2 व रात का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को भी दोपहर में तेज धूप होने से सड़कों पर सन्नाटा दिखा। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बेहद कम रही।

गर्म हवाओं और झुलसा देने वाली धूप ने मजदूरों और किसानों को प्रभावित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी के प्रकोप में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन के समय धूप में कम रहें, पर्याप्त पानी पीएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें