फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घरों के सामने डाल दी मिट्टी, आवाजाही में परेशानी

Sun, 05 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर से बांदा 16 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। कस्बा के अंदर नाला का निर्माण भी कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने नाला खोदकर मिट्टी लोगों के घरों के सामने डाल दी है। इससे आवाजाही में स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को अपने वाहन घर के बाहर खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


सुमेरपुर से लेकर बांदा सीमा तक 16.25 किलोमीटर लंबे हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। हाईवे के निर्माण में करीब 41.13 करोड़ की लागत आएगी। मौजूदा में इस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। जो फोरलेन बनने के बाद 14 मीटर का हो जाएगा। हाईवे जनपद के भरुआ सुमेरपुर से पंधरी, पारा, टेढ़ा, इसौली से बांदा सीमा को जोड़ेगा। लोनिवि ने इस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है, लेकिन सड़क खोदकर मिट्टी का ढेर लोगों के घरों के सामने लगा देने से स्थानीय निवासी परेशान हैं।
लोनिवि को ही नाला का निर्माण कराना था, लेकिन कार्य में विलंब होने के कारण नगर पंचायत ने एनओसी लेकर स्वयं नाला निर्माण करा रहा है। जल्द ही मिट्टी हटाए जाने के इंतजाम कराए जाएंगे। - दिनेशचंद्र आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुमेरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें