फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दिवाली पर जिले की हवा में घुला पांच करोड़ का धुआं

Thu, 23 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली पर्व पर लोगों ने तरह-तरह की आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। शहर से लेकर गांव तक पटाखों की गूंज सुनाई दी। जिले भर में आतिशबाजी के शौकीनों ने करीब पांच करोड़ का धुआं जिले की हवा में घोला। इससे हवा में प्रदूषण मध्यम स्तर 120 से हानिकारक स्तर 153 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में दीपावली त्योहार को लेकर पटाखा बाजार इस बार एक दिन बाद सज पाया। धनतेरस पर बाजार न लगने से व्यापार प्रभावित हुआ था। छोटी दीपावली पर शहर के चौरादेवी मंदिर परिसर के पास पटाखा बाजार सजाया गया। रविवार को दुकानें लगते ही खरीदार पहुंचने लगे। यहां पर 14 दुकानें लगाई गई। अस्थाई दुकानदारों ने 50 नामों से अधिक के पटाखों का दो से पांच लाख तक का स्टॉक किया। वहीं स्थाई दुकानदारों के पास 10 लाख तक का स्टॉक रहा। इसी प्रकार जनपद के मुख्यालय समेत, मौदहा, मुस्करा, सरीला,कुरारा, राठ, सुमेरपुर क्षेत्र में मिलाकर 60 दुकानें लगाई गई। दुकानदारों के हिसाब से जिले में पांच करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया गया। इसके अलावा चोरी छिपे बाजार में पटाखे बिकते रहे। बच्चे व युवाओं ने दिवाली पर अपनी पसंद की आतिशबाजी की। बच्चों ने चकरी,, कैथलीन चकरी, बटर फ्लाई, 10 हजार आवाज की प्लेटिनम चटाई के अलावा मॉकटिल अनार का खूब आनंद लिया। वहीं, आसमान में 12 और 24 आवाज वाले पटाखा भी युवाओं की पसंद रहे। फुलझड़ी और लाइटर की कई वैरायटी का लोगों ने आतिशबाजी में उपयोग किया। इससे जिले की हवा हानिकारक स्तर पर पहुंच गई।
-


- शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी प्रभात मिश्रा ने बताया कि वहीं हाल है जैसे स्वाद में पहले लोग मिर्च अधिक खा लेते है और सुबह उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार त्योहार के नाम पर आतिशबाजी कर लोग हवा दूषित करते है। इसका सभी पर असर पड़ता है। लोगों को इसका ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

-


- शहर के सुभाष बाजार निवासी राजेंद्र द्विवेदी के अनुसार 21 अक्तूबर को सुबह बादल हाेने के साथ धुंध भी देखने को मिली। यह सब आतिशबाजी का नतीजा रहा। 17 अक्तूबर को जिले में हवा का प्रदूषण सामान्य स्तर पर 120 एक्यूआई पर था। जो मौजूदा में बढ़कर हानिकारक स्तर 153 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें