अवाहदेवी (हमीरपुर)। बाकर कुजाबल्ह में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। एनआरएसएस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें लखरैहड़ की टीम विजेता और फनैहल की टीम उपविजेता रही।
विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया गया। पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने बाकर, कुजाबल्ह मैदान में आरबीएल युवक मंडल की ओर से आयोजित एनआरएसएस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में बतौर मुख्य अतिति शिरकत की।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के युवाओं में समाज और प्रदेश को सही दिशा में आगे बढ़ाने की क्षमता है, बशर्ते वे खुद के अंदर मौजूद शक्ति को पहचाने और स्वयं पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि ड्रग्स जैसी गम्भीर समस्या से निपटने में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं।
समाज में कुछ असामाजिक तत्व विभिन्न रूपों में समाज से घुल-मिलकर युवाओं को बरगला रहे हैं, उन्हें ड्रग्स के दलदल में धकेल रहे हैं। युवाओं को स्वयं जागरूक रहकर इन राष्ट्र विरोधी ताकतों को पहचानकर इनका बहिष्कार करने की आवश्यकता है। इससे पहले खेल के मैदान पर पहुंचने पर आयोजकों व खिलाड़ियों ने मुख्यअतिथि नरेंद्र अत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में सचिव हेमराज ठाकुर के साथ आरबीएल युवक मंडल के प्रवीण कुमार पप्पू, अनिल कुमार काका, प्रवीण कुमार पिंकू, अश्विनी कुमार और रितेश अब्बू ने अहम भूमिका निभाई।