फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पोस्टर में आकाश, कुकिंग में चायना ने मारी बाजी

Thu, 02 Apr 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव, वार्षिकोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आकाश जबकि कुकिंग प्रतियोगिता में चायना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी ने किया। योगासन प्रतियोगिता छात्र वर्ग में दिलीप पहले, प्रशांत दूसरे व आकाश तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सपना पहले, हेमा व मुस्कान संयुक्त रूप से दूसरे व आराधना तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता छात्र वर्ग में आकाश कश्यप ने बाजी मारी जबकि छात्रा वर्ग में आराधना अव्वल रहीं। रंगोली प्रतियोगिता छात्र वर्ग में आकाश कश्यप पहले, आनंद कुमार दूसरे व दिलीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में चायना ने बाजी मारी जबकि आशी खान दूसरे व कौसर जहां तीसरे स्थान पर रहीं। कुकिंग प्रतियोगिता छात्र वर्ग आकाश प्रथम, प्रशांत द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में चायना पहले, आराधना दूसरे व अंजली साहू तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को गायन, फ्लावर डेकोरेशन व मिमिक्री प्रतियोगिता होगी जबकि शुक्रवार को फैन्सी ड्रेस व लोकनृत्य प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. दीपक सिंह, रुचि जयसवाल, डॉ. नित्य किशोर सोनी, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, रितु चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सोनी, अनुपम उपाध्याय, जितेंद्र मिश्रा, डॉ. सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें